फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ईद पर की गई अधूरी तकरीर को लेकर बढ़ी बेचैनी

ईद पर की गई अधूरी तकरीर को लेकर बढ़ी बेचैनी

Fri, 18 Oct 2013 05:42 AM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 18 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
टांडा। शहर इमाम मुफ्ती मौलाना महमूद के बकरीद की नमाज के अवसर पर कुर्बानी को लेकर की अधूरी तकरीर से बुधवार से लोगों में बेचैनी है। मुफ्ती हजरात के फतवे में खुलासा करने के बाद लोग शांत हो सके।
विज्ञापन

शहर इमाम ने बुधवार को ईद की नमाज से अदा कराने से पहले कुर्बानी के मसाइल से रूबरू कराया। इसी दौरान मौलाना ने दाढ़ी बनाने का काम करने वाले की आमदनी को हराम करार देते हुए उसकी रकम से पशु में लिये गये हिस्से के कारण पूरे पशु की ही कु र्बानी ही नहीं होने क ो कहा। मौलाना के बयान के बाद हेयर कटिंग का काम करने वाले लोगों सहित अधिकतर नगर वासियों में अधूरे बयान के कारण बेचैनी हो गई। वहीं मोहल्ला टंडोला के शकील सलमानी के कुर्बानी के पशु में लिये हिस्से की रकम भी बाकी लोगों ने लौटा देने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी तरह के कई वाकयों के बाद नगर के मोहल्ला टंडोला के अब्दुल हमीद सलमानी और हाफिज जाकिर सलमानी ने मदरसा रोजातुल उलूम के मुफ्ती सईदुज्जफर से इस सिलसिले में फतवा मांगते हुए रास्ता बताने की मांग की। मुफ्ती मौलाना सईदुज्जफर, मदरसे के शेखुल हदीस मौलाना जमील अहमद और मदरसा जामिया रहमानिया के मुफ्ती मौलाना अशरफ अली के हस्ताक्षर से फतवा जारी कर दिया गया। फतवे में दाढ़ी रखने को वाजिब बताते हुए तराशने और दाढ़ी (शेव) बनाने और उसकी आमदनी को हराम बताया है, अलबत्ता बताया कि जो लोग दाढ़ी बनाने के काम के साथ नाबालिग बच्चों, बच्चियों और बालिग मर्दों के बाल भी काटते हैं, जिनकी तादाद भी ज्यादा है, की आमदनी हलाल है। हज्जाम (बारबर) की हराम और हलाल आमदनी मिलने के कारण कुरबानी में शिरकत करना दुरूस्त(जाइज) है। कुरबानी के पशु में शिरकत करने वालों की कुरबानी भी दुरुस्त है। फतवे में कुरबानी का खुलासा होने के बाद लोग शांत हो सके। इधर तकरीर में अधूरे मसाइल बताने के कारण उपजे विवाद को लेकर देर शाम तंजीम ए उलमा की बैठक में विचार होने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed