फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कारसेवा से भाखड़ा पुल का निर्माण शुरू

कारसेवा से भाखड़ा पुल का निर्माण शुरू

Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। दिल्ली कार सेवा वाले बाबा वचन सिंह ने दो प्रदेशों को जोड़ने वाली विसारतनगर-नबाबगंज रोड पर रामनगर के पास भाखड़ा नदी पर कारसेवा से पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। रविवार को संगत ने जयकारों के बीच पुल कार सेवा द्वारा पुल पर लिंटर डाला।
विज्ञापन

बिसारतनगर से नबाबगंज होकर जाने वाली रोड उत्तराखंड के काशीपुर से जुड़ती है। विसारतनगर-रामनगर के बीच भाखड़ा नदी पर वर्षाें पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका था। कई बार शिकायतों के बाद भी प्रशासन ने पुल निर्माण में कोई रुचि नहीं दिखाई। बाद में क्षेत्र के लोगों ने दिल्ली कार सेवा वाले बाबा हरबंश सिंह और बाबा बचन सिंह से पुल का निर्माण कराने का आग्रह किया था। नौ जनवरी 2013 को बाबा बचन सिंह और नानकमत्ता गुरुद्वारे के बाबा तरसेम सिंह ने हजारों संगत के बीच पुल का शिलान्यास किया था। घोषणा हुई थी कि 130 फिट लंबा और 25 फिट चौड़ा पुल छह माह के अंदर कार सेवा से बनाएंगे। रविवार की सुबह पुल पर लिंटर डालने के लिए दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी की संगत एकत्र हुई। अरदास के साथ ही बाबा बचन सिंह के निर्देशन में संगत ने जो बोले सो निहाल, सत श्रीअकाल के जयकारे के साथ काम शुरू कर दिया। लिंटर डालने का काम शाम तक चला। गुरु का अटूट लंगर भी बरताया गया। विधायक संजय कपूर ने कारसेवा में भाग लेने के बाद पुल से लिंक रोड तक सड़क का निर्माण कराने का वादा किया। कारसेवा में बाबा निर्मलजीत सिंह, बाबा तरसेम सिंह, बाबा गुरजंत सिंह, बाबा काला सिंह, बाबा वम्भ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बल्देव सिंह औलख, बसपा नेता संतोष शर्मा, सुखविंदर सिंह चीमा, विचित्र सिंह, जगजीत सिंह गिल, परमजीत सिंह भिंडर, हरजिंदर सिंह, जनरैल सिंह, डा. कुलविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, राजेश शर्मा काले, हरपाल सिंह पाली, सुक्कखा सिंह, नरेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed