फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   राजकीय कालेज में शोध छात्रों को मिलेंगी सुविधाएं

राजकीय कालेज में शोध छात्रों को मिलेंगी सुविधाएं

Mon, 04 Mar 2013 05:31 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 04 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। यूपी राजकीय महाविद्यालय एकेडमिक सोसाइटी प्रदेश केसरकारी महाविद्यालयों में अध्ययनरत शोध छात्रों को शोध की सुविधाएं बढ़ाएगी।
विज्ञापन

यह फैसला रविवार को राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित यूपी राजकीय महाविद्यालय सोसाइटी की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन में लिया गया। सम्मेलन की शुरुआत उच्च शिक्षा निदेशक एवं सोसाइटी के चेयरमैन डा.जेडी मित्रा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डा.एके गोयल समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। सम्मेलन में फैसला हुआ कि सोसाइटी ज्यादा से ज्यादा छात्रों पर शोध कराएगी। सोसाइटी का दफ्तर इलाहाबाद के बजाए लखनऊ स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया। फैसले के मुताबिक साल में दो दफा मीटिंग का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रिका का भी प्रकाशन करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर डा.डीके पांडे ने सोसाइटी के बारे में जानकारी दी। दूसरे सत्र में विज्ञान संकाय, कला व वाणिज्य, भाषा व साहित्य के अलग सर्वे का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 से ज्यादा शोध छात्र-छात्राओं ने शोध प्रस्तुत किए। इस मौके पर युवा वैज्ञानिक का खिताब पाने वालों सामान्य विज्ञान व मानविकी विषय पर शोध पढ़ने वाले डा.एके यादव को पहला, शुभी श्रोत्रिय ने दूसरा, फरहा खान, मिली, नासिर परवेज को तीसरा स्थान दिया गया। इसके अलावा विज्ञान वर्ग में डा.विजय कुमार, डा.जोगेंद्र कुमार व नैनसी बंसल को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डा.जेपी सिंह ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा.मोहम्मद जावेद, डा.माधुरी रस्तोगी, डा.शरीफ अहमद कुरैशी, डा.चरन सिंह वर्मा, डा.एके सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed