फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   चैंपियन क्लब ने मेरठ को हराया

चैंपियन क्लब ने मेरठ को हराया

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर आमंत्रण राज्य हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में चैंपियन क्लब रामपुर ने मेरठ की टीम को 3-2 से हरा दिया।
विज्ञापन

रुहेला टाइगर हॉकी क्लब में रामपुर आमंत्रण राज्य हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन यूपी मेंथा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विष्णु कपूर ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच चैंपियन क्लब रामपुर और मेरठ के बीच खेला गया। चैंपियन क्लब ने 3-2 से मैच जीत लिया। क्लब की ओर से तौफीक ने दो और दानिश ने एक गोल किया। मेरठ की ओर से फराज आलम और प्रभाष शर्मा ने एक-एक गोल किया। जमाल अख्तर तथा फहीम कुरैशी मैच रेफरी रहे। टेक्निकल कमेटी में नुसरत खां, राजा खां, राकेश श्रीवास्तव शामिल थे। इस अवसर पर शुजाउर रहमान शमसी, डा. वीवी शर्मा, डीसीबी केचेयरमैन सलीम कासिम, मुमताज खां, इंतजार अहमद, दानिश खां, फिरासत खां, अकरम खां, इरफान खां, प्रतियोगिता डायरेक्टर लईक खां, नफीस खां उपस्थित थे। प्रतियोगिता सचिव मुख्तार खां ने बताया कि सोमवार को दो मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed