फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   खाद्य तेल के नौ नमूने फेल, चलेगा मुकदमा

खाद्य तेल के नौ नमूने फेल, चलेगा मुकदमा

Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। ब्रांडेड कंपनी के खाद्य तेल में भी मिलावट की जा रही है। कंपनी की ओर तेल में केमिकल युक्त रंग मिलाया जा रहा है। जिसके सेवन से सेहत बिगड़ रही है। लैब की जांच रिपोर्ट में खाद्य तेल के नौ नमूने फेल हो गए हैं। अब खाद्य तेल व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार ने खुले तेल की बिक्री पर पहले ही रोक लगा रखी है। ऐसे में कंपनियों की मौज आ गई है। लेकिन, ब्रांडेड कंपनियों के खाद्य तेल में भी मिलावट की जा रही है तो ऐसे में लोग खाने पीने की वस्तु खरीदने के लिए कहां जाएं। दीवाली के मौके पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बिलासपुर, टांडा, शाहबाद, बादली व स्वार क्षेत्र में खाद्य तेल के नमूने भरे थे। इनको जांच के लिए लैब भेजा गया था। खाद्य पदार्थों के सैंपलिंग की रिपोर्ट लैब की ओर से प्रशासन को भेज दी गई है। एफडीए की ओर से ब्रांडेड रिफाइंड व सरसों के तेल के नमूने में नॉन परमिट बटर यलो कलर मिला है। एफडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद्र गौतम के मुताबिक सरसों के तेल व रिफाइंड के दो नमूनों में बटर यलो कलर मिला है। इसके सेवन से सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। इन दोनों व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए खाद्य आयुक्त को पत्र भेजा गया है। उनकी संस्तुति के आधार पर एसीजेएम के यहां मुकदमा चलेगा। कुल मिलाकर नौ नमूने फेल हुए हैं। अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed