फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मंडल को मिलेंगें 33 सौ शिक्षक

मंडल को मिलेंगें 33 सौ शिक्षक

Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपर। मुरादाबाद मंडल को 33 सौ शिक्षक और मिलेंगे। इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सरकार की ओर से जिलेवार विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं। भरती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 31 दिसंबर तक आन लाइन आवेदन हो सकेंगे। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

टीईटी पास कर चुके बीएड डिग्रीधारकों के लिए सरकार ने 72825 शिक्षकों की भरती की घोेषणा की है। मुरादाबाद मंडल में 3300 शिक्षकों की भरती होनी है। विभाग की ओर से रिक्तियों के विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं। रामपुर में 800 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 31 दिसंबर तक आन लाइन आवेदन होंगे। अभ्यार्थी को ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद स्टेट बैंक की किसी शाखा से निर्धारित शुल्क ई चालान से जमा करना होगा। चालान जमा करने के दो दिन बाद आवेदन किया जा सकता है। सरकार ने शिक्षक बनने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष रखी है। आरक्षित वर्ग को पांच वर्ष और विकलांगों को दस वर्ष तक आयु में छूट दी जाएगी। टीईटी की पात्रता जरूरी होगी। बीएसए की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed