फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पार्किंग शुल्क पर चेयरमैन से भिड़े सभासद

पार्किंग शुल्क पर चेयरमैन से भिड़े सभासद

Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
स्वार। पार्किंग एवं ट्रैफिक तहबाजारी शुल्क वसूली की स्वीकृति नियमावली में संशोधन को लेकर पालिकाध्यक्ष और सदस्याें के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच दो सभासद आपस में भिड़ गये। बोर्ड की बैठक में अफरातफरी मच गई। पालिकाध्यक्ष और ईओ ने उत्तेजित सभासदाें को बमुश्किल शांत कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक चेयरमैन शफीक अहमद अंसारी की अध्यक्षता में शुरू हुई। ईओ राहत अली ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। ईओ ने पार्किंग एवं ठेके तहबाजारी शुल्क वसूली की स्वीकृति नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा। इस पर सभासद हबीब अहमद, शकील अहमद, नादिरा बेगम, अलीम कुरैशी, इस्लाम गुडडू ने विरोध शुरू कर दिया। कहा कि बैरियर का ठेका निरस्त करने से पालिका को 20 लाख की हानि होगी। पालिकाध्यक्ष के समर्थक सभासद प्रस्ताव को मंजूरी देने पर अड़ गए। सभासद के आपस में भिड़ने हंगामा होने लगा। पालिकाध्यक्ष व ईओ ने एजेंडे को ध्यान से सुनकर प्रस्ताव को मंजूरी की बात कही। सदस्याें ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अन्य प्रस्ताव कंप्यूटर आपरेटर का वेतन मानदेय बढ़ाकर 8 हजार, सीसी रोड, पुलियों के निर्माण हेतु ब्याज रहित ऋण लेने, खोड़ की भूमि पर दुकान निर्माण, साप्ताहिक बाजार के दक्षिण की ओर खाली भूमि पर पार्किंग स्थल बनने, 13 वें वित्त आयोग के अंर्तगत प्राप्त धनराशि का उपयोग करने, पुराने ट्रैक्टर नीलाम कर नए खरीदने के प्रस्ताव को हंगामे के बाद हरी झंड़ी दे दी। इसमें सभासद मीना रानी ने खोड़ की भूमि पर दुकाने बनाये जाने का विरोध कर पालिकाध्यक्ष पर वार्ड की अनदेखी का आरोप लगाया। सभासद पूनम सैनी ने पुरानी सब्जी मंडी में स्थित मछली बाजार की भूमि से अवैध कब्जे हटवाये जाने की मांग की। बैठक के दौरान सभासद मोहम्मद इस्लाम एवं सभासद शकील अहमद में छींटाकशी को लेकर आपस में भिड़ गए। पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने सभासदाें को शांत करा बैठक की कार्रवाई आगे बढ़ायी। इसके बाद बैठक में पांचाें प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसमें सभासद असलम टीपू, मौहम्मद सादिक, अकील अंसारी, अनीस अहमद, पूनम सैनी, मीना रानी, बब्बों बेगम, नदीरा बेगम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed