{"_id":"6251c6deb179411b535e8aa8","slug":"95-59-percent-voting-in-mlc-election-rampur-news-mbd424140344","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में 95.59 फीसदी रहा एमएलसी चुनाव में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में 95.59 फीसदी रहा एमएलसी चुनाव में मतदान
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में शनिवार को मतदान हुआ। जिले में सात मतदान केंद्रों पर 1768 मतदाताओं में से 1690 मतदाताओं ने मतदान किया। इस प्रकार रामपुर में कुल 95.59 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें सर्वाधिक 98.70 फीसदी मतदान मिलक में हुआ। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
रामपुर-बरेली स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव में शनिवार सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने पनवड़िया स्थित चमरौआ ब्लॉक कार्यालय में बनाए गए बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे तक चले मतदान में जिले में 1768 मतदाताओं में से 1690 मतदाताओं ने मतदान किया। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार, एसपी अंकित मित्तल और सीडीओ गजल भारद्वाज के साथ ही अन्य पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
रामपुर में चमरौआ क्षेत्र पंचायत कार्यालय, सैदनगर क्षेत्र पंचायत कार्यालय, बिलासपुर क्षेत्र पंचायत कार्यालय, स्वार क्षेत्र पंचायत कार्यालय, मिलक क्षेत्र पंचायत कार्यालय, शाहबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय और नगर पालिका कार्यालय टांडा में मतदान केंद्र बनाए गए थे।