फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   केंद्र और प्रदेश की नीतियों से लोग परेशान: राइन

केंद्र और प्रदेश की नीतियों से लोग परेशान: राइन

Sat, 14 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश की नीतियों से लोग परेशान: राइन
रामपुर। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से लोग परेशान हैं। यूपी के लोग बसपा के शासनकाल को याद कर रहे हैं। बसपा राज में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत बेहतर थी। वर्तमान में प्रदेश की कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा के चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। राइन बृहस्पतिवार की रात रामपुर में थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर कई युवाओं ने बसपा में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर बसपा के जोन प्रभारी सुरेंद्र सागर ने कहा कि युवा 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस अवसर पर कई युवाओं ने पार्टी में शामिल होने का एलान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह सागर, शानी खां, दर्पण गौतम, घनश्याम पासी, निजाम मियां, आमिर पठान, शैरून घोसी, इमरान, फरमान, गौतम, निजाम मियां, मुस्तफा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed