{"_id":"5b43ae8e4f1c1b0e278b57fb","slug":"91531162254-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर एक हुए आठ दंपति,दो मामलों में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर एक हुए आठ दंपति,दो मामलों में रिपोर्ट
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सुलह समझौते के आधार पर परिवार परामर्श केंद्र में सोमवार को आठ दंपतियों ने एक बार फिर साथ रहने का वादा किया। इस दौरान दो मामलों में समझौता नहीं हुआ तो उसमें रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिए गए।
महिला थाने में प्रत्येक सोमवार की तरह इस बार भी परिवार परामर्श केंद्र पर बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा की देखरेख में हुई इस बैठक में कुल पति पत्नी के बीच चल रहे 19 मामलों को पेश किया गया,जिसमें आठ मामलों में एसपी की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया। आठ दंपतियों ने एक बार फिर साथ रहने के लिए हामी भर ली। दो मामलों में कोई समझौता नहीं हो सका, जिसके बाद इन दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिए गए। इसके साथ ही नौ मामलों में सुनवाई अब अगले सोमवार को होगी। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी रीना सिंह के अलावा रिटायर्ड सीओ राहत अली खां, फजल शाह फजल, डा.शहनाज रहमान, डा. किश्वर सुल्ताना, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से पति पत्नी के बीच चल रहे विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाया जा रहा है। अब तक तमाम मामलों को निपटाकर दंपतियों का दुबारा घर बसाया जा चुका है।