फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गणेश महोत्सव में बप्पा का गुणगान, गणपति प्रतिमा का विसर्जन भी हुआ

गणेश महोत्सव में बप्पा का गुणगान, गणपति प्रतिमा का विसर्जन भी हुआ

Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
गणेश महोत्सव में बप्पा का गुणगान, गणपति प्रतिमा का विसर्जन भी हुआ
गणेश महोत्सव में किया बप्पा का गुणगान
विज्ञापन

रामपुर।
नगर में मंगलवार को गणेश महोत्सव की धूम रही। श्रद्धालु देर रात तक बप्पा के भजनों पर झूमते रहे। महिलाओं ने कीर्तन कर गणेश जी की महिमा गाई। मंगलवार को हनुमान जी और बाला जी महाराज के भजन भी गणेश महोत्सव में भजन गायकों ने सुनाए। नगर में कई स्थानों पर श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री गणेश भक्त मंडल द्वारा पुराना गंज स्थित श्री हरिहर मंदिर में गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंडित अंकुर शर्मा ने सुबह गणपति महाराज की पूजा-अर्चना कर शुरुआत की। इसके बाद बिजनोर से आए भजन गायक आशू भार्गव ने बप्पा के भजन प्रस्तुत किए। रात में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सुनील अग्रवाल, बॉबी देवल, आलोक देवल, आशीष अग्रवाल, अर्पित गुप्ता, गौरव, पंकज, सुनील, प्रिंस शर्मा आदि मौजूद रहे। मिस्टन गंज स्थित मत्तन लाल की धर्मशाला में मराठा एसोसिएशन व गणेश मराठा मंडल द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सुबह को पूजन के बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें गाजियाबाद से आए भजन गायक निर्मल शर्मा ने गणपति महाराज के सुंदर भजन सुनाए। गजानन महाराज पधारो कीर्तन की, सुखकर्ता दुखहर्ता, मोरया रे बप्पा मोरया रे आदि भजन प्रस्तुत किए गए। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अन्ना मराठा, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, सूरज, राजा, शंकर, नंदू, राजू, अनूप, संजय, रमेश, अजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed