फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   स्वर्गधाम की सड़क की हालत पर चढ़ा डीएम का पारा

स्वर्गधाम की सड़क की हालत पर चढ़ा डीएम का पारा

Fri, 16 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्वर्गधाम की सड़क की हालत पर चढ़ा डीएम का पारा
स्वर्गधाम की सड़क की हालत पर चढ़ा डीएम का पारा
विज्ञापन

रामपुर। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने गुरुवार को कोसी मंदिर रोड स्थित स्वर्गधाम एवं गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोसी मन्दिर से स्वर्गधाम को जाने वाली सड़क गन्दे एवं बदबूदार पानी से भरा पाया। शव को लेकर स्वर्गधाम को जाने वाले लोग उसी पानी से होकर गुजरते हैं। पानी के निकासी न होने की वजह से वहॉ हमेशा जलभराव की स्थिति बनी रहती है। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया कि पास में पुरानी पुलिस चैकी थी जो बन्द है के आस-पास काफी भूमि पर अवैध कब्जे किये गयें हैं। श्री अवस्थी ने नगर मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश को निर्देश देते हुए कहा कि लेखपाल को साथ में लेकर आज समस्त अवैध भूमि की नाप करके शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने लेखपाल को फटकार लगाते हुए कहा कि अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्यवाही क्यों नही की गयी है। स्वर्गधाम को जाने वाले रास्ते में जलभराव के निस्तारण हेतु सीएनडीएस, एडीआरडीए एवं लेखपाल को निर्देश देते कहा कि वहॉ के पानी के निकास के लिये खाका तैयार कर आज शाम तक प्रस्ताव उपलब्ध करा दें। उन्होंने एई आरडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि इस जलभराव का पानी निकट झील में ट्रीटमेण्ट करने के पश्चात डाला जाना है, इसके लिये स्टीमेट तैयार कर कल तक उपलब्ध करा दें। इसके पश्चात उन्होंने गौशाला का भी निरीक्षण किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वर्गधाम सेवा समिति से जुड़े पदाधिकारियों के साथ ही अन्य संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही सड़क की हालत पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed