फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   84.52 percent students pass in madesa board exam

मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, रामपुर में 84.52 प्रतिशत विद्यार्थी पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
84.52 percent students pass in madesa board  exam
रामपुर। मदरसा बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। इसके तहत रामपुर में 84.52 प्रतिशत विद्यार्थी पास हो गए, जबकि 161 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। फाजिल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस दौरान वेबसाइट न चलने की वजह से विस्तृत रिजल्ट निकालने का कामकाज प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को मदरसा बोर्ड ने हाईस्कूल, इंटर, कामिल और फाजिल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इसके तहत रामपुर में हाईस्कूल में 538 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 414 पास हो गए, जबकि 124 अनुत्तीर्ण रहे। परीक्षाफल 76.95 प्रतिशत रहा। इंटर में 195 ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 188 उत्तीर्ण हो गए, जबकि सात अनुत्तीर्ण रहे। जिसके चलते 96.41 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। इसी तरह कामिल में 239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 209 परीक्षार्थी पास हो गए, जबकि 30 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। कामिल का परीक्षाफल 87.45 प्रतिशत रहा। जबकि फाजिल में शत प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो गए। 68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी उत्तीर्ण हो गए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद जीशान मलिक ने बताया कि वेबसाइट धीमी होने की वजह से विस्तृत परीक्षाफल नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed