फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   लोकसभा चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

लोकसभा चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में फर्जी मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुुनाव में फर्जी आईडी तैयार कराकर गलत तरीके से मतदान कराने की खबरों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी के बाद कंप्यूटर की दुकानों पर भी निगरानी की जा रही है। खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया है। यदि कहीं पकड़ा गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रामपुर में तीसरे चरण में चुनाव होगा। 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में प्रशासन को गोपनीय सूचना मिली है कि कई स्थानों पर लोगों की फर्जी आईडी तैयार की जा रही है। खासकर, ऐसे लोग जो अब दुनिया में नहीं हैं या फिर कहीं दूसरे देशों में निवास कर रहे हैं। इस पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। पहले तो एक साथ जिले के सभी जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिल सका, लेकिन अफसर इसके बाद भी अलर्ट हैं। जिला प्रशासन ने खुफिया तंत्र को भी ऐसी अफवाहों या सही घटनाओं को एक्टिव रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरा सी भनक लगने पर तुरंत छापेमारी की जा सके। इसके साथ ही कंप्यूटर सेंटरों पर भी विशेष निगरानी की जा रही है। अफसरों का मानना है कि पहले तो ऐसी कोई बार है नहीं, लेकिन यदि है भी तो बेहद गोपनीय तरीके से किया जा रहा होगा, लेकिन हमारी नजर ऐसी सभी संस्थाओं पर भी है जो ऐसा कोई कार्य करते हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed