{"_id":"5c5c316cbdec22129c2da2e3","slug":"81549545836-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न भवनों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न भवनों का होगा निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न विकास खण्डों, तहसीलों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सामुदायिक शौचालय एवं जनसुविधा के दृृष्टिकोण से विभिन्न भवनों का निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान इस योजना के अन्तर्गत अधिकारियों के साथ विस्तृृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को अधिकारी गम्भीरतापूर्वक से तथा इसका समयबद्ध निस्तारण भी सुनिश्चित कराएं। स्वास्थ्य विभाग के तहत मुख्य चिकित्साधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र पर दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए, जिससे आमजनता को कोई असुविधा न हो। जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं एवं आशाओं का ससमय भुगतान होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने छात्रवृृत्ति, पोषण मिशन, पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, 181 सहित विभिन्न कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक लक्ष्मण प्रसाद, जिला पंचायतराज अधिकारी डॉ. शरणजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र कुमार गौतम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।