{"_id":"5c59ce92bdec2211813736d4","slug":"81549389458-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल की आंदोलन सफल बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने बाइक रैली निकाल की आंदोलन सफल बनाने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच ने बुधवार से शुरू हो रही हड़ताल की सफलता को लेकर बाइक रैली निकाली। मंच से जुड़े कई संगठनों के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को 6 से 12 फरवरी तक हड़ताल का ऐलान किया है।
कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद कर्मचारियों ने बुधवार से प्रस्तावित हड़ताल की सफलता और जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली। बाइक रैली के जरिए कर्मचारी कृषि भवन से कोषागार, श्रम विभाग, विकास भवन, जिविनि कार्यालय आदि कार्यालयों तक गए और हड़ताल में सहयोग की अपील की। इस दौरान कर्मचारियों ने कर्मचारी एकता जिंदाबाद, अबकी बार आर पार, पुरानी पेंशन हमारा अधिकार आदि नारे भी लगाए। मंच के संयोजक पवन कुमार सक्सेना ने बताया कि हड़ताल के दौरान प्रतिदिन का कार्यक्रम तय किया जा चुका है। इसमें 6 फरवरी को कृषि भवन, 7 फरवरी को तहसील सदर, 8 फरवरी को बीएसए कार्यालय प्रांगण, 11 फरवरी को जिविनि कार्यालय प्रांगण और 12 फरवरी को आंबेडकर पार्क में धरना प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही इन तारीखों में तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर भी धरना प्रदर्शन होगा। मंगलवार को बाइक रैली के दौरान पवन कुमार सक्सेना, परवेज अहमद, चरन सिंह, नरेंद्र सैनी, प्रसन्न कुमार, सौरभ शर्मा, ललित कुमार, सुनील पवार, जगदीश पटेल, कमर अब्बास, शिवऔतार, अतीक अहमद, राजवीर सिंह आदि शामिल रहे।