फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   रामपुर में सवा करोड़ से बनेंगी परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी

रामपुर में सवा करोड़ से बनेंगी परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में सवा करोड़ से बनेंगी परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी

विज्ञापन
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में भी निजी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों के शिक्षण के लिए लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। रामपुर में परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी स्थापना व पुस्तकों की खरीद के लिए शासन ने 130.100 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। इससे प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और संयुक्त परिषदीय स्कूलों में लाइब्रेरी बनाई जाएगी।

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को भी सीबीएसई स्कूलों की तरह अपडेट किया जा रहा है। बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों में तमाम परिवर्तन किए जा रहे हैं। मॉडल स्कूल के रूप में अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों को संचालित किया जा रहा है तो वहीं स्मार्ट क्लासेज का कांसेप्ट भी परिषदीय स्कूलों में लागू किया जा रहा है। जल्द ही सरकार प्राइमरी अंग्रेजी मॉडल स्कूल की तरह जूनियर हाईस्कूलों को भी अंग्रेजी मॉॅडल स्कूल में तब्दील करेगी। इससे पहले सरकार ने परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को ज्ञानवर्धन पुस्तकों व अन्य शिक्षण सामग्री मुहैया कराने के लिए प्रत्येक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में लाइब्रेरी संचालित करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए शासन ने जिलेवार धनराशि भी मंजूर कर दी है। रामपुर में इसके लिए 130.100 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान ने सभी जनपदों में 31 मार्च तक पुस्तक चयन व क्रय के साथ ही लाइब्रेरी स्थापित कर धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed