Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। इसके बाद ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि कोई भी विभाग किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर संवेदनशील नहीं है। बिजली, पूर्ति विभाग में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। उर्वरक में भी घोटाला किया गया है, जिसकी जांच की कई बार मांग की गई लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जल्द समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन सहायक निबंधक सहकारिता के कार्यालय में तालाबंदी कर बेमियादी धरना देगा। इसके बाद तहसीलदार सदर को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मुन्ने मलिक, इरशाद अली पाशा, विनोद कुमार, मुशाहिद हुसैन, नूर आलम, जावेद खान, नाजिम, अदीब अली पाशा, राजेंद्र कुमार, अमरपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed