फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   व्यापारियों ने उठाया जीएसटी सरलीकरण का मुद्दा

व्यापारियों ने उठाया जीएसटी सरलीकरण का मुद्दा

Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने उठाया जीएसटी सरलीकरण का मुद्दा
रामपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में जीएसटी सरलीकरण की मांग की गई। साथ ही व्यापारियों ने जीएसटी में आवश्यक सुधारों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल सभी तरह ट्रेडों व विभिन्न प्रकार के व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी लागू किए जाने के बाद व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व सरलीकरण को लेकर किए गए प्रयास स्वागत योग्य हैं लेकिन अभी इसमें और सरलीकरण की आवश्यकता है। लघु व्यापारी और उद्यमियों के लिए निर्धारित टर्न ओवर की सीमा में बदलाव जरूरी है। प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल आर्य ने कहा कि व्यापारियों को उनका व्यापार सुचारू रूप से चलाने के लिए कई विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिससे प्रक्रिया काफी जटिल हो गई है। इसका सरलीकरण किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी व्यापारियों को एकजुट होने की आवश्यकता है। नगराध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक व्यापारियों को इससे जोड़ा जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष विपुल गुप्ता ने सरकार के पॉलीथिन पर प्रतिबंध के फैसले का स्वागत करते हुए संगठन से जुड़े व्यापारियों से सहयोग की अपील की। बैठक में राजीव लोचन, शलभ कपूर, सतीश राठौर, राशिद खां, शुभम अग्रवाल, मानस अग्रवाल, नवीन भाटिया, मुनीश गुप्ता, अनिल शर्मा, संजीव जैन, महेंद्र गुप्ता, मनोज रस्तोगी, हरीश अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed