फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   घर जल कर राख, इस बार कहां मनाएंगे दिवाली

घर जल कर राख, इस बार कहां मनाएंगे दिवाली

Sat, 14 Oct 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
घर जल कर राख, इस बार कहां मनाएंगे दिवाली
रोहड़ू।
विज्ञापन

पुजारली गांव में अग्निकांड प्रभावित परिवारों की दिवाली दूसरों की छत के नीचे मनेगी। आलीशान घरों में हंसते खेलते परिवार के साथ दिन गुजारने वाले 17 परिवार आज दूसरों के रहमों कर्म पर दो वक्त की रोटी खाने को मजबूर हैं। तीन दिन बीतने के बाद अभी तक कोई संस्था प्रभावितों की सहायता के लिए आगे नहीं आ रही है।

प्रशासन की ओर से मिलने वाली राहत से अग्निकांड प्रभावितों के घर बनने संभव नहीं हैं। सर्दी के दिनों में रहने के लिए छत बनाएं या फिर खाने-पहनने के लिए व्यवस्था करें, इसकी चिंता प्रभावितों के चेहरों पर साफ झलक रही है। आसपास के गांव से लोग दुख व्यक्त करने जरूर पहुंच रहे। सहायता के नाम पर प्रशासन के अलावा अभी तक पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रवीण छाजटा ने आठ बिस्तर उपलब्ध करवाए हैं। नेता चुनावी बेला पर प्रभावितों के पास पहुंच कर दुख व्यक्त कर लौट चुके हैं। सर्दियों के दिनों में न कोई रोजगार की संभावना और न ही कमाई का कोई दूसरा विकल्प यहां पर उपलब्ध है। पंद्रह जनवरी 2017 की रात तांगणू गांव में इससे पहले क्षेत्र का सबसे बड़ा अग्निकांड हुआ था। वहां भी 48 परिवार बेघर हुए थे। मामला सामने आने के बाद प्रदेश के अलावा दूसरे राज्य की स्वयंसेवी संस्थाओं ने प्रभावितों की मदद की थी। एसडीएम घनश्याम दास शर्मा का कहना है कि प्रशासन की ओर से मैनुअल के अनुसार पूर्ण राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तांगणू में सहयोग करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं से अग्निकांड प्रभावितों के सहयोग के लिए आगे आने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed