रामपुर। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्व विद्यालय की मंगलवार को हुई वार्षिक परीक्षा में 803 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 59 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
शनिवार को राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में प्रथम पाली में स्नातक प्रथम वर्ष की शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान और कामर्स की परीक्षा आयोजित थी। परीक्षा में 72 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन 61 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 11परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष के शिक्षा शास्त्र और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में 395 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 374 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह से दूसरी पाली में 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। तीसरी पाली में बीए तृतीय वर्ष की शिक्षा शास्त्र, मनोविज्ञान विषय की परीक्षा में भी 395 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन 368 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर ही कक्ष में प्रवेश करने दिया गया। परीक्षा शुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि शनिवार को भी कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।