फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   724 vehical sieze

21 दिन का लॉकडाउन तोड़ने वाले 724 वाहनों को किया सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
724 vehical sieze
रामपुर।कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 21 दिन के अंदर 724 वाहनों को सीज किया। 3751 वाहनों का चालान करते हुए सात लाख रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया।इस अभियान का आगे भी पुलिस द्वारा जारी रहेगा। उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

देश भर में कोरोना वायरस के चलते पूरे देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया था। इस दौरान धारा एक 144 भी लागू कर दी थी। साथ ही अधिकारियों से लॉकडाउन का पालन कराने का भी आदेश दिया गया था लेकिन उसके बाद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है।अधिकारियों ने ऐसे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।इसके बाद पुलिस बिना मतलब के बाइक कारों से घूम रहे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है।25 मार्च से लेकर 14 अप्रैल तक के आंकड़ों पर नजर डाली जाए,तो पुलिस ने अभियान चलाकर 3751 वाहनों का चालान कर दिया। इसके साथ ही 724 को सीज किया। इस अभियान में पुलिस ने सात लाख रुपये का समन शुल्क भी वसूला है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी तीन मई तक जारी रहेगा। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed