{"_id":"5b6b48484f1c1b66428b6ae1","slug":"71533757512-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में बच्चों में मारपीट,परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में बच्चों में मारपीट,परिजनों का हंगामा
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर के एक स्कूल में दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद एक छात्र की हालत बिगड़ गई,जिसके बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा भी किया। उनका आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने लापरवाही बरती है। बच्चे का इलाज तक नहीं कराया गया।
शहर के मुहल्ला तालाब केले वाला निवासी फिरासत अली का 10 वर्षीय बेटा सऊद खां माला सिनेमा रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। बुधवार को स्कूल में उसका अपने साथी छात्र से किसी बात पर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मारपीट हुई। शोर शराबा सुनकर आए शिक्षकों ने दोनों को अलग किया। कुछ देर बाद सऊद की हालत बिगड़ने लगी। उसने सीने में दर्द होने की शिकायत की, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उसे न तो डाक्टर को दिखाया और न ही परिजनों को सूचना दी। जब छात्र की हालत ज्यादा खराब होने लगी तो स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। उसके परिजनों को सूचना भिजवाई। परिजन स्कूल पहुंचे तो बेटे की हालत देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। छात्र के पिता का कहना था कि हालत बिगड़ने के एक घंटे बाद तक बेटे को मेडिकल सुविधा नहीं दी गई और न ही हमें सूचना दी। उन्होंने बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छात्र से घटना की जानकारी ली। शहर कोतवाल सोम प्रकाश वर्मा ने बताया कि घायल छात्र के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है।