{"_id":"5b6b43df4f1c1bb37b8b7001","slug":"71533756383-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर। तेज गति से आ रही बाइक पेड़ से जा टकराई,जिससे बाइक सवार दोनों दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों ने बिना किसी कार्रवाई के बाद दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
यह हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव का है। गांव निवासी रामचंद्र (19) और उसका दोस्त सुदामा (18) एक बाइक से बुधवार की दोपहर में बाइक से कहीं जा रहे थे। गांव के पास ही तेज गतिसे आ रही बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई,जिससे बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों की मौत के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए,जहां पर परिवारके लोगों ने रोना बिलखना शुरू कर दिया। इस बीच परिवार के लोगों ने शवों का पोस्टमार्टम न करानेकी बात कही,जिस पर परिवारके लोग शवों को लेकर घर रवाना हो गए और बाद में दोनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। दो युवकों की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि घटना हुई थी,लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।