फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हज यात्रियों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ

हज यात्रियों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ

Sat, 14 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रियों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ
रामपुर। नगर में दो अलग-अलग स्थानों पर हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हज यात्रियों को यात्रा से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां दी गईं। पुराना गंज स्थित मदरसा जामेतुल इस्लामिया में हज यात्रियों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मास्टर ट्रेनर मौलाना ताहिरुल कादरी ने जरूरी जानकारियां दीं। साथ ही तरीका-ए-हज और हज की शरई जिम्मेदारियों से मुतअल्लिक मसाइल बयान किए। आजमीने हज को एहराम बांधने का तरीका बताया। इसके साथ ही मर्कजी हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर मौलाना मुफ्ती सैयद शाहिद अली रजवी ने कहा कि हज के तीन फर्ज हैं, जिसमें पहला एहराम, नीयत और तलबिया, दूसरा वुकूफे अरफा और तीसरा तवाफे ज्यारत। आखिरी आधा घंटे में मुतअल्लिक सवाल-जवाब का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सगीर अहमद रजवी, नवाब अली सैफी, अराकीन व असातेजा जामेआ के अलावा कसीर तादाद में मोअज्जिने शहर व देहात मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर अंजुमन स्कूल में हज कमेटी की तरफ से हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन हुआ। जिसमें हज पर जाने वाले हाजियों को ट्रेनिंग दी गई। मौलाना अंसार साहब ने मदीना और मक्का के बारे मे जानकारी दी। तवाफ़ और कुरबानी के बारे में बताया। मोहम्मद शाहिद शम्सी ने बताया कि हाजियों की फ्लाइट की जानकारियां दीं। असीम राजा साहब ने बताया कि आज तक हज यात्रियों की जाने की जो डेट हज कमेटी ने जारी की हैं उनमें 17, 23, 24 जुलाई हैं। जिसमें दो दिन पहले अपना पासपोर्ट और वीजा दिल्ली हज कमेटी आफिस से लेना होगा। मोहम्मद हारिस शम्सी, इमरान, सलीम, महमूद मियां, वसीम साहब, साजिद उल हक, परवेज, उबैद साहब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed