{"_id":"5b33e3184f1c1bfa6e8ba437","slug":"71530127128-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजा डिग्री कालेज में आज से आरक्षित वर्ग में प्रवेश, 30 को जारी होगी दूसरी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजा डिग्री कालेज में आज से आरक्षित वर्ग में प्रवेश, 30 को जारी होगी दूसरी मेरिट
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
रजा डिग्री कालेज में आज से आरक्षित वर्ग में प्रवेश
रामपुर।
राजकीय रजा डिग्री कालेज में पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर स्नातक प्रथम वर्ष में ओपन टू आल श्रेणी में प्रवेश प्रक्रिया बुधवार को बंद कर दी गई। अब तीन दिन तक आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे। इसके बाद शेष रिक्त सीटों के लिए 30 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस आधार पर ओपन टू आल श्रेणी में प्रवेश लिए जाएंगे। हालांकि इस दौरान बुधवार तक प्रवेश आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के छूटे हुए प्रमाण पत्र जमा किए जाएंगे।
राजकीय रजा डिग्री कालेज में गुरुवार (21 जून) की शाम मेरिट लिस्ट जारी की गई। काफी हाई मेरिट लिस्ट होने के कारण प्रवेश को लेकर मारामारी मचने की उम्मीद थी लेकिन, इंटर कालेजों में अवकाश के कारण छात्र-छात्राओं को चरित्र व स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। जिससे पहले चरण में ओपन टू आल श्रेणी में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम रही। बुधवार तक कला संकाय में उपलब्ध 1360 सीटों के सापेक्ष 131 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश प्रक्रिया के तहत फीस जमा की। लेकिन, इनमें से 73 की फीस तो जमा है लेकिन, दस्तावेज पूर्ण नहीं हैं जो कि 30 जून तक पूरे किए जा सकते हैं। वहीं विज्ञान वर्ग में बायोलॉजी में 320 सीट के सपोक्ष 90, गणित वर्ग में 340 सीट के सापेक्ष 77 और वाणिज्य संकाय में 320 सीट के सापेक्ष 102 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है।