{"_id":"59baac994f1c1b2a688b48f0","slug":"71505406105-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई में एक सप्ताह से जलसंकट, रात को नाले से ढो रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई में एक सप्ताह से जलसंकट, रात को नाले से ढो रहे पानी
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई।
बाजार में बीते करीब एक सप्ताह से फिर पेयजल किल्लत के चलते लोग परेशान हैं। लोग दूर नालों से रात के समय भी वाहनों में पानी ढो रहे हैं। अस्पताल व कारोबारियों को पानी की कमी के कारण भारी परेशानी हो रही है। नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्ष शारदा वर्मा, अमित नंदा, नरेंद्र थापा, रिंकू आजाद, हरिशरण अजय कुमार ने बताया कि बाजार में कई महीने से पेयजल सप्लाई चरमरा रही है। बीते एक सप्ताह से लोगों के घरों में पानी की एक बूंद नहीं टपकी।
अस्पताल, सार्वजनिक शौचालय में आम लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग से कई बार पेयजल आपूर्ति नियमित करने के लिए आग्रह किया गया हैै। लेकिन दो दिन पानी की आपूर्ति होने के बाद सप्ताह के लिए फिर पानी की आपूर्ति ठप हो जाती है। उन्होंने कहा कि यदि कोटखाई बाजार में पेयजल आपूर्ति को नियमित नहीं किया गया तो लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पडे़गा। आईपीएच के एसडीओ हरमेश भाटिया ने कहा कि कोटखाई बाजार में पानी की आपूर्ति ठियोग-हाटाकोटी सड़क निर्माण के कारण लाइन टूटने से बंद हो रही है। उन्होंने कहा कि विभाग बाजार में पानी रिस्टोर करने के लिए काम कर रहा है। शीघ्र लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।