फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   71 youth got jobs in employment fair

Rampur News: रोजगार मेले में 71 युवाओं को मिली नौकरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
71 youth got jobs in employment fair
रामपुर। प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सेवायोजन विभाग ने पुरानी तहसील में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें कैरम मोबिलिटी सोल्यूशन प्राइवेट लि. कंपनी के एचआर ने उबर ब्लैक और उबर गो के लिए ड्राइवर की मुंबई में भर्ती की, जिसमें काफी संख्या में बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कंपनियों के एचआर ने बेरोजगार युवाओं की प्री-कॅरियर काउंसलिंग की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि वर्तमान समय में अपने अंदर कौशल विकसित करें और अपनी रुचि के अनुसार कंपनी में आवेदन करें। जीवन में जब भी अवसर मिले, उसका तुरंत लाभ उठाएं। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया। पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, रामपुर ने वेलनेस एडवाइजर पद के लिए 21, मैगा ऑन रिस्क मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में सेल्स मार्केटिंग पद के लिए 16 और कैरम मोबिलिटी सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड ने ड्राइवर पद के लिए 34 युवाओं का चयन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 146 युवाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें से साक्षात्कार के बाद 71 युवाओं का चयन नौकरी के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed