फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   700 pair married

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात सौ जोड़े हुए एक दूजे के

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
700 pair married
रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित पनवड़िया नुमाइश मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल सात सौ जोड़ों की शादी हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ गजल भारद्वाज ने किया। इसके बाद 469 हिंदू, 230 मुस्लिम एवं 01 ईसाई जोड़े सहित कुल 700 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति-रिवाजों व रस्मों के साथ संपन्न कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने विवाह मंडप में पहुंचकर सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विवाहित जोड़ों को निर्धारित उपहार सामग्री भेंट की।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बिलासपुर से 89 जोड़े, विकास खंड चमरौआ से 57 जोड़े, विकास खंड स्वार से 76 जोड़े, विकास खंड सैदनगर से 65 जोड़े, विकास खंड मिलक से 98 जोड़े, विकास खंड शाहबाद से 85 जोड़े, नगर पालिका परिषद रामपुर से 94 जोड़े, नगर पंचायत शाहबाद से 61 जोड़े, नगर पालिका मिलक से 18 जोड़े, नगर पालिका टांडा से 55 जोड़े एवं नगर पंचायत से मसवासी से 02 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी लवकुश भार्गव ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी दी। सभी नवविवाहित दंपतियों के लिए सहायता राशि के रूप में 35 हजार रुपये विवाहिता के खाते में भेजे जाते हैं। साथ ही 10 हजार रुपये की घर गृृहस्थी का सामान खरीदकर नवदंपतियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed