फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   70 challan in kinnaur without mask

बिना मास्क घूमने पर किन्नौर में 70 लोगों के चालान

Wed, 12 May 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
70 challan in kinnaur without mask
बीरबल नेगी
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है और इसमें जुर्माना भी वसूला जा रहा है।
कोरोना महामारी से बचाव को लेकर प्रदेश में सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। जनजातीय जिला किन्नौर में भी कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक घूमने और वाहन चलाने वाले लोगों पर किन्नौर पुलिस शिकंजा कस रही है। वैश्विक महामारी कोरोना किन्नौर जिले में भी तेजी से फैल रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्कता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

किन्नौर में पुलिस और होमगार्ड के 481 जवान दिन-रात जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेवाएं दे रहे हैं। इसमें पुलिस के 402, जबकि होमगार्ड के 79 जवान शामिल हैं। 7 मई से अभी तक किन्नौर पुलिस ने कल्पा, पूह और निचार तीनों खंडों में कोविड नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई की गई। इसमें 70 लोगों के बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर घूमने पर चालान किए गए हैं। इसमें 35 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं सामाजिक दूरी के नियम की अवहेलना पर दो मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। कोविड नियमों को ताक पर रखकर एक शेड में 32 मजदूरों को एक साथ ठहराने पर दो ठेकेदारों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए मामला दर्ज किया गया है।

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने जिले के लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि लोगों कोरोना को लेकर जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करे। सरकार, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर दिन-रात जुटे हुए हैं। ऐसे में लोगों को फर्ज बनता है कि महामारी की भयावहता को समझें और संक्रमण से बचाव के सभी नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed