{"_id":"674b6fad7f27b99f1b0bbd27","slug":"6569-drivers-caught-violating-traffic-rules-challans-issued-rampur-news-c-282-1-rmp1004-134886-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में फंसे 6569 वाहन चालक, कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में फंसे 6569 वाहन चालक, कटे चालान
Sun, 01 Dec 2024 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 01 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। यातायात माह में भी नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई गईं। पुलिस ने भी बढ़चढ़कर चेकिंग अभियान चलाते हुए एक माह के भीतर 6569 वाहनों का चालान काट दिया। साथ ही एक माह में वाहन चालकों से 63.61 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
कहीं पर ट्रिपल राइडिंग कहीं पर बिना हेलमेट के वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल यातायात माह का आयोजन किया जाता है। एक से 30 नवंबर तक चलाए गए अभियान के तहत यातायात पुलिस ने जहां जागरूकता अभियान चलाया, वहीं दूसरी ओर चेकिंग अभियान भी तेज गति से चलाए।
एक माह के भीतर चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस ने 6569 वाहनों का चालान कर दिया। इस दौरान पुलिस की टीम ने 63.61 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला। पुलिस ने ज्यादातर चालान बिना हेलमेट के वाहन चलाने के साथ ही ट्रिपल राइडिंग में ही चालान काटे हैं। इसके अलावा सीट बेल्ट से लेकर अन्य नियमों के उल्लंघन में भी चालान किए गए। इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। इसके बाद भी जिले में यातायात नियमोें की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बांटे हेलमेट
यातायात माह के आखिरी दिन पुलिस की ओर से आंबेडकर पार्क पर लगाए गए कैंप में हेलमेट बांटे गए। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए। चालकों को यातायात के नियमों मसलन, वैध लाइसेंस, वैध फिटनेस, प्रदूषण, बीमा के वाहन चलाना, मादक पदार्थों का सेवन न करते हुए वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने सड़क पर स्टंट न करने, सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग करने और ट्रिपल राइडिंग न करने पर जोर दिया।
यातायात माह के तहत लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने का काम किया गया है। लोग नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर करें। पुलिस यातायात के नियमों का पालन कराने के प्रति गंभीर है। चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। -विद्या सागर मिश्र, एसपी