{"_id":"6262ed3ee79e082e3d07833b","slug":"639-examinar-will-examine-in-up-board-rampur-news-mbd4256334172","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 639 परीक्षक करेंगे 225359 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 639 परीक्षक करेंगे 225359 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से शहर के दो मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू होगा। जिसमें 639 परीक्षक 225359 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। मूूल्यांकन की सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। प्रदेश मुख्यालय पर भी अफसर मूल्यांकन की निगरानी कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शहर में दो मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण किया गया है। राजकीय रजा इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। राजकीय रजा इंटर कॉलेज में होने इंटरमीडिएट के मूल्यांकन के लिए 137 परीक्षक की नियुक्ति की गई है। जबकि, 22 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इस मूल्यांकन केंद्र पर 131112 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 502 परीक्षक और 49 उप प्रधान परीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को 23 अप्रैल को पहले दिन सुबह नौ बजे मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षण को स्नातक अंकपत्र और नियुक्ति पत्र की फोटो कॉपी केंद्र उपनियंत्रक के पास जमा करनी होगी। इसके बाद उप प्रधान परीक्षक अपने-अपने परीक्षकों को 20-20 उत्तर पुस्तिकाएं जांच कर देंगे। इन आदर्श मूूल्यांकन वाली उत्तर पुस्तिकाओं में जांचने का ढंग देखकर परीक्षक उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। मूल्यांकन केंद्रों पर शुक्रवार को दिनभर मूल्यांकन की तैयारियां चलती रहीं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मूल्यांकन कक्षों को सैनिटाइज किया गया। राजकीय रजा इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक डॉ. अरविंद कुमार गौतम और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक चंद्रशेखर यादव ने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।