फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   नूरमहल पहुंचे संजय कपूर बेगम से की मुलाकात

नूरमहल पहुंचे संजय कपूर बेगम से की मुलाकात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
नूरमहल पहुंचे संजय कपूर बेगम से की मुलाकात

विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी संजय कपूर ने शुक्रवार को नूरमहल पहुंचकर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो से मुलाकात की। बेगम भी इस चुनाव में कांग्रेस के टिकट की दावेदार थीं। बेगम का टिकट नहीं होने पर उनके कुछ समर्थक नाराज बताए जा रहे हैं।

लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं तो वहीं टिकट तय होने के बाद रूठने-मनाने का दौर भी चल रहा है। रामपुर में कांग्रेस ने पूर्व विधायक संजय कपूर को टिकट दिया है। जिसके बाद युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सलीम अहमद समेत कई कार्यकर्ताओं ने बेगम नूरबानो को टिकट न होने पर इस्तीफा दे दिया। वहीं सोशल मीडिया पर टिकट को लेकर नाराजगी सामने आ रही हैं। जिसके बाद शुक्रवार को संजय कपूर बेगम नूरबानो से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। क्योंकि हर प्रत्याशी अपनी जीत के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है तो संजय कपूर भी बेगम नूरबानो को टिकट न मिलने की नाराजगी को लेकर सामने आ रही बातों से किसी प्रकार को जोखिम नहीं उठाना चाहते होंगे। इसीलिए शुक्रवार को वो नूरमहल पहुंचे और बेगम नूरबानो से मुलाकात की और चुनाव को लेकर चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउररहमान खां बब्लू, नगर अध्यक्ष मामून शाह, डॉ. शहनाज रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed