{"_id":"5abd3c084f1c1b94618b4624","slug":"61522351112-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बंद कराए अफसरों के दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बंद कराए अफसरों के दफ्तर
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बंद कराए अफसरों के दफ्तर
रामपुर। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में अफसरों के दफ्तर बंद करा दिए। सभी ने एकजुटता से वर्क टू रूल के तहत कार्य करने का संकल्प लिया। कहा कि अब छुट्टी के दिन छुट्टी और काम के दिन ही काम होगा।
गुरुवार को विभाग के सभी अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी समेत तमाम कर्मचारी नाहिद सिनेमा स्थित दफ्तर में एकत्र हुए। इसके बाद सबसे पहले अधिशासी अभियंता प्रथम, फिर सिविल लाइंस स्थित अधिशासी अभियंता द्वितीय और अंत में अधीक्षण अभियंता का दफ्तर बंद करा दिया। यहां से पनवडिय़ा पहुंचे और ट्रांसमिशन के दफ्तर बंद करा दिए। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि सरकार ने पांच जिलों की बिजली व्यवस्था निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है। इससे बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। कहा कि निजीकरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। कहा कि अब कर्मचारी और अधिकारी वर्क टू रूल के तहत कार्य करेंगे। सिर्फ काम के दिन काम और छुट्टी के दिन छुट्टी होगी। इस दौरान राहुल रंजन, प्रेमप्रकाश सैनी, राजेन्द्र सिंह, सतीश रावत समेत विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।