{"_id":"59bc26874f1c1b26688b4daf","slug":"61505502855-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम की यूनिवर्सिटी के कब्जे से बाहर आएगा बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम की यूनिवर्सिटी के कब्जे से बाहर आएगा बिजलीघर
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजम की यूनिवर्सिटी के कब्जे से बाहर आएगा बिजलीघर
रामपुर। लालपुर बिजलीघर पूर्व मंत्री आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी से बाहर आएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव ऊर्जा ने आदेश जारी कर दिए हैं। अब जल्द ही बिजलीघर का गेट यूनिवर्सिटी की बाउंड्री को तोड़कर बाहर किया जाएगा।
सपा सरकार में मंत्री रहे मोहम्मद आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी के पास बिजली विभाग की ओर से लालपुर बिजलीघर का निर्माण कराया गया था। पांच एमवीए के इस बिजलीघर को चारदीवारी कर जौहर यूनिवर्सिटी में मिला लिया। ऐसे में बिजलीघर जाने का एक मात्र रास्ता जौहर यूनिवर्सिटी कैंपस से होकर ही था। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद यह मामला खुलकर सामने आया। आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खां ने इसको लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी, जिसके बाद अमर उजाला ने 4 अप्रैल को बिजलीघर को यूनिवर्सिटी में मिलाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अब इस मामले में सरकार ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय से एक्सईएन एसके पांडेय से यूनिवर्सिटी को लेकर जवाब मांगा गया था, जिस पर एक्सईएन ने बिजलीघर को यूनिवर्सिटी की चारदीवारी के भीतर होने की बात मानी थी। साथ ही बिजलीघर का गेट यूनिवर्सिटी के बाहर खोलने की मांग की थी। इस पर अब प्रमुख सचिव ऊर्जा ने यूनिवर्सिटी की दीवार को तोड़कर बिजलीघर का गेट बाहर खोलने के आदेश दे दिए हैं। विभाग की ओर से भी इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द गेट बाहर खोलने के लिए बाउंड्री को तोड़ने की कार्रवाई होगी।