{"_id":"59a076344f1c1b7b608b4666","slug":"61503688244-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से कई मुहल्लों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से कई मुहल्लों में भरा पानी
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश से कई मुहल्लों में भरा पानी
रामपुर। शहर से लेकर गांव तक में एक बार फिर बारिश हुई। बारिश की वजह से कई मुहल्लों में जलभराव हो गया,जिसकी वजहसे दिक्कत हुई। इसदौरान ग्रामीण इलाकों में भी भारी हुई,जिससे मौसम सुहावना हो गया।
बृहस्पतिवार की रात में अचानक मौसम बदल गया औ फिर आंधी के संग बारिश शुरू हो गई। कई घंटे तक रुक-रुक कर बारिश हुई। सुबह केवक्त भी काफी देर तक बारिश हुई और फिर शुक्रवार को भी शहर में मौसम खराब होने के बाद कई स्थानों पर बारिश हुई। बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर खूब पानी देखा गया। जौहर रोड पर कचहरी के पास पानी भरा रहा। इसके अलावा आगापुर रोड पर भी बारिश का पानी भर आने के बाद लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विकास नगर, लक्ष्मीनगर, रफत कालोनी, महिला डिग्री कालेज के पास रोड पर समेत कई अन्य इलाकों में बारिश के बाद जलभराव हो गया,जिसकी वजह से लोग परेशान भी दिखे। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। शाहबाद क्षेत्र में भी बारिश होने से जलभराव हो गया,जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। शहर में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। सैदनगर क्षेत्र में भी शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई,जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के तमाम गांवों में पानी भरने से जलभराव हो गया,जिसकी वजह से लोग खासे परेशान रहे।