{"_id":"635434ac8dffb8240268a35f","slug":"61-year-old-woman-dies-due-to-bull-attack-milak-news-mbd4452052183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांड़ के हमले से 61 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड़ के हमले से 61 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन

रामपुर/मिलक। सांड़ के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टा पशु फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं। हमला करके ये किसी को घायल कर दे रहे हैं तो किसी की मौत हो जाती है।
घटना मिलक कोतवाली क्षेत्र के करीमगंज गांव की है। गांव निवासी बुजुर्ग महिला शिवदेई (61) शनिवार को खेत से वापस आ रही थीं। रास्ते में सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। सांड़ के हमले में वो बुरी तरह से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
खेतों पर मौजूद ग्रामीण यह मंजर देख सहम उठे। लाठी-डंडों आदि से सांड़ को गांव से बाहर ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। खबर पाकर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और चीख पुकार मचाने लगे। वृद्धा के पुत्र बनवारी सिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि सांड़ के हमले में वृद्धा की मृत्यु हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सांड़ के हमले से एसआई भी हो गईं थीं घायल
मिलक। मिलक क्षेत्र में सांडों के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 4 अक्तूबर को तीन बत्ती चौराहे पर दो सांड़ ने दो छात्राओं जिनमें ग्राम पटिया निवासी प्रिया, शीतल और महिला चौकी परामर्श केंद्र की प्रभारी साधना खरे पर हमला कर तीनों को बुरी तरह घायल कर दिया था। उनको नगर के सामुदायिक अस्पताल के डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था, जिनका अभी तक इलाज चल रहा है
छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भिजवाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया है तथा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को भी अवगत कराया है कि वह नगर में घूम रहे सांड को गोशाला भिजवाएं ।
अमन देवल, एसडीएम, मिलक
सांड़ की वजह से फसल को तो नुकसान होता ही है साथ ही इनका कोई पता नहीं चलता कि कब यह हमला बार हो जाएं। गांव में सांड़ की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है, परंतु सरकार द्वारा इन्हें पकड़वाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है
ताम्रध्वज , ग्राम करींगा, मिलक रामपुर
सांड़ की वजह से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को हमेशा भय बना रहता है तथा आए दिन इनकी वजह से सड़क दुर्घटनाएं भी होती हैं । सरकार द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, इन्हें शीघ्र से शीघ्र पकड़कर गोशाला पहुंचा देना चाहिए, जिससे जानमाल की हानि बच सके और किसानों की फसल बर्बाद ना हो सके ।
विजयपाल (किसान) ग्राम खुटिया, मिलक रामपुर