फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   600 liters of diesel stolen from 12 trucks parked at a highway side dhaba

Rampur News: हाईवे किनारे ढाबे पर खड़े 12 ट्रकों से 600 लीटर डीजल चोरी

Sat, 13 Dec 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
600 liters of diesel stolen from 12 trucks parked at a highway side dhaba
चालकों ने अज्ञात चोरों पर लगाया आरोप, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे बाईपास स्थित एक ढाबे के पास खड़े 12 ट्रकों के चालकों ने अज्ञात चोरों पर करीब 600 लीटर डीजल चुराने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला जेपी नगर के कस्बा गजरौला निवासी चमनदीप सिंह 10 से अधिक ट्रक चालक साथियों के साथ शुक्रवार सुबह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे गजरौला की एक कंपनी का माल ट्रकों से ढोने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार रात सभी 12 ट्रक चालक कंपनी का माल लेकर रुद्रपुर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे उन्होंने नैनीताल हाईवे नवीन मंडी के सामने एक ढाबे पर अपने ट्रक खड़े कर दिए। खाना खाने के बाद सभी चालक ट्रकों में ही सो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उठने पर देखा कि ट्रकों की टंकियों के पास डीजल बिखरा हुआ था। शक होने पर सभी ने अपने ट्रकों को चेक किया तो पता चला कि कुल 600 लीटर डीजल चोरी हुआ है। चालकों ने अज्ञात चोरों द्वारा हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चुराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर उप निरीक्षक रामवीर सिंह राठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने की बात कही। इसके बाद ट्रक चालक माल लेकर रुद्रपुर के लिए रवाना हो गए।

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सुबह कुछ चालकों ने डीजल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed