फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   5.50 lakh rupees duped on the pretext of profit in crypto trading

Rampur News: क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 5.50 लाख रुपये की ठगी

Tue, 09 Jun 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
5.50 lakh rupees duped on the pretext of profit in crypto trading
रामपुर। मोटे मुनाफे का लालच देकर एक छात्र से 5.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस क्षेत्र की लक्ष्मीनगर कॉलोनी का है। मयंक की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वह अपने पिता दयाशंकर के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। मयंक के अनुसार उसके इंस्टाग्राम पर क्रिप्टो ट्रेडिंग कंपनी का एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करने पर उसे क्रिप्टो ट्रेडिंग का प्लेटफॉर्म दिखाई दिया, जहां आईडी और रजिस्ट्रेशन के लिए जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन

मयंक ने बताया कि उसके खाते में धनराशि नहीं थी, इसलिए उसने अपने पिता के खाते को लिंक कर उनके नाम से रजिस्ट्रेशन करा लिया। इसके बाद कंपनी की वेबसाइट पर निवेश करने पर अधिक लाभ और कम समय में रकम दोगुनी होने का दावा किया गया। प्राथमिकी में कहा गया है कि कंपनी ने कुछ सेकेंड में निवेश कर 100 प्रतिशत लाभ का लालच दिया। शुरुआती निवेश पर कुछ लाभ भी दिखाया गया, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयंक के अनुसार उसने कई किस्तों में कंपनी द्वारा बताए गए खातों में 5 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उसने निवेश की गई रकम निकालने का प्रयास किया तो वह सफल नहीं हुआ। वेबसाइट पर दिए गए नंबरों पर संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ।

मयंक ने साइबर थाने में खाताधारक परमजीत कौर, जुबैर खान, शिवम और एनएस इंटर प्राइजेज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed