फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   5.16 lakh rupees duped by downloading APK file in the name of challan

Rampur News: चालान के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड करा ठगे 5.16 लाख रुपये

Thu, 22 Jan 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 22 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
5.16 lakh rupees duped by downloading APK file in the name of challan
फोन किया हैक, साइबर थाने में दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। रामपुर के एक व्यक्ति से आरटीओ के चालान के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई गई और उसका फोन हैक करके उसके खाते से 5.16 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अजीतपुर निवासी मेहरबान रजा खान ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत पर कहा है कि 10 जनवरी को उसके व्हाट्सएप नंबर में आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल प्राप्त हुई। उसने इसे अपने वाहन का चालान समझा और डाउनलोड कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। 11 जनवरी को उसने अपने खातों की जांच की तो उसके खाते से दो बार में 5.16 लाख रुपये कट चुके थे। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल इसकी जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपीके फाइल न करें डाउनलोड
एसएसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि व्हाट्सएप, मेल और मैसेज पर आई एपीके फाइल किसी भी हालत में डाउनलोड न करें। इस फर्जी फाइल को मोबाइल पर अपलोड करने से हैकर आपके मोबाइल को हैक करके आपकी फेसबुक, व्हाट्सअप, बैंक अकाउंट आदि डिटेल डाउनलोड करके आपको ब्लैकमेल अथवा आपके दोस्तों व रिश्तेदारों से पैसों की मांग कर सकते हैं। या आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed