फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पुलिस ने छह के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई

पुलिस ने छह के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई

Tue, 04 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छह के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई
शाहबाद (रामपुर)। सैफनी चौकी क्षेत्र के सराय महेश छितौनी गांव में दूसरे समुदाय के व्यक्ति की खाली पड़ी जमीन पर बाबा साहब की प्रतिमा लगाने के बाद उपजे तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

सराय महेश छितौनी गांव निवासी भूरा की जमीन पर कुछ लोगों ने बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगा दी। रविवार सुबह जब भूरा व उसके समर्थकों ने उसकी जमीन में प्रतिमा लगी देखी तो उनमें खलबली मच गई और वे लोग प्रतिमा को जमीन से हटाने का प्रयास करने लगे। भूरा व उसके समर्थकों को प्रतिमा हटाने का प्रयास करते देख दूसरा पक्ष इसका विरोध करने लगे और उन्होंने किसी भी कीमत पर प्रतिमा न हटने देने का ऐलान कर दिया। जिसको लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और गांव की स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। आंबेडकर प्रतिमा मामले को तूल पकड़ता देख उपजिलाधिकारी घनश्याम त्रिपाठी, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, सीओ मिलक नरेंद्रपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल गांव जा पहुंचा और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों मे से कोई सा भी पक्ष प्रशासन की बात मानने को तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस ने एक पक्ष के भोला, मित्रपाल, सतवीर, बलबीर, नन्हें और दूसरे पक्ष के हाजी भूरा सहित छ: लोगों को शांतिभंग करने में गिरफ्तार कर परगना मजिस्ट्रेट के न्यायालय भेज दिया। मजिस्ट्रेट ने गांव की शांतिभंग करने वाले दोनों समुदाय के सभी छ: लोगों को दस-दस लाख रुपये के मुचलके में पाबंद करते हुए उन्हें जमानत दे दी। सुरक्षा की दृष्टि से विवादित प्रतिमा स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed