{"_id":"5b6dea214f1c1bcb2e8b5983","slug":"51533930017-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीफिल्म से प्रशिक्षित किए जाएंगे रसोइये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीफिल्म से प्रशिक्षित किए जाएंगे रसोइये
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत रसाइयों को प्रशिक्षित किया जाएगा लेकिन यह प्रशिक्षण टेलीफिल्म पोषणा के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से सीडी भी उपलब्ध करा दी गई है। प्रशिक्षण न्याय पंचायत स्तर पर दिया जाएगा। जिले में 2094 परिषदीय स्कूल हैं, जिनमें 1326 प्राइमरी और 632 जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब पौने दो लाख छात्र-छात्राओं को मध्यान्न भोजन यानि मिड-डे मील वितरित किया जाता है। यह मध्यान्न भोजन बनाने की जिम्मेदारी करीब चार हजार रसोइयों पर है। मिड-डे मील नगर क्षेत्रों में एनजीओ के माध्यम से मुहैया कराया जाता है तो ग्रामीण क्षेत्रों में इसे स्कूल में ही रसोइये बनाते हैं। रसोइयों को भोजन पकाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, हाईजीनेशन और गुणवत्ता सुधार आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सीडी के माध्यम से टेलीफिल्म पोषणा दिखाकर दिया जाएगा, साथ ही इसके लिए एक लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। शासन के निर्देशों पर बीएसए एश्वर्या लक्ष्मी ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों और नगर शिक्षाधिकारी को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इसमें प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर 13 से 18 अगस्त तक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही प्रशिक्षण की अवधि स्कूलों में मिड-डे मील वितरण के बाद की रहेगी, जिससे मिड-डे मील वितरण प्रभावित न हो। प्रशिक्षण के फोटोग्राफ भी व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराने होंगे।
विज्ञापन