फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कचहरी मोड़ पर लगाई जाएगी दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा!

कचहरी मोड़ पर लगाई जाएगी दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा!

Mon, 11 Sep 2017 01:25 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
कचहरी मोड़ पर लगाई जाएगी दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा!
कचहरी मोड़ पर लगाई जाएगी दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा!
विज्ञापन

रामपुर। पंडित दीन दयाल की प्रतिमा को कचहरी मोड़ पर लगाया जा सकता है। प्रशासन के प्रस्ताव पर दीन दयाल की प्रतिमा को लगाने को लेकर सहमति बनाने का काम शुरू किया गया है। इसको लेकर भाजपाइयों को इस मुद्दे पर एक राय करने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। हालांकि इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नही की गई है।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद सामने आ चुका है। पहले यह प्रतिमा अंबेडकर पार्क के सामने चौराहे पर लगी थी, जिसे सपा शासन में हटवा दिया गया था और इस प्रतिमा को डीएम आवास के बराबर में साइड से लगवा दिया गया था। भाजपा की सरकार आने के बाद भाजपाई व उससे जुड़े संगठनों ने इस प्रतिमा को दुबारा पुराने स्थान पर लगाने की मांग शुरू कर दी, लेकिन बाद में भाजपाइयों को इस मामले में मुंह की खानी पड़ गई। प्रतिमा लगाने का मामला कानूनी पेचदगियों में भी फंस जाने के बाद प्रतिमा को चौराहे पर लगाने का फैसला प्रशासन की ओर से वापस ले लिया गया, जिसके बाद भाजपाइयों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। यह मुद्दा पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा के सामने भी उठा था। उप मुख्यमंत्री ने अफसरों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर संयुक्त रूप से आपसी रजामंदी से मामले को निपटाने को कहा है। इसके एक दौर की बातचीत में अंबेडकर पार्क के अलावा दूसरे स्थान पर भी प्रतिमा लगाने की बात कही गई। सूत्रों की मानें तो अफसरों ने यह प्रतिमा कचहरी चौराहे के निकट स्थित फव्वारे के पास प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अलावा भाजपाइयों से अन्य स्थानों पर प्रतिमा लगाने का भी सुझाव मांगा गया है। प्रशासन चाहता है कि प्रतिमा जहां भी लगे वहीं किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं होना चाहिए। फिलहाल भाजपाइ इस मुद्दे पर विचार कर रहे हैं। जल्द ही इस पर कोई फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed