फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सिर्फ मदरसों के लिए ही शासनादेश क्यों जारी होगा: आजम खां

सिर्फ मदरसों के लिए ही शासनादेश क्यों जारी होगा: आजम खां

Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
सिर्फ मदरसों के लिए ही शासनादेश क्यों जारी होगा: आजम खां
सिर्फ मदरसों के लिए ही शासनादेश क्यों: आजम खां
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मदरसों को लेकर जारी शासनादेश पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। आजम खां ने कहा है कि जीओ सिर्फ मदरसों के लिए ही जारी क्यों होगा, वह सभी धर्म के स्कूल और पाठशालाओं के लिए होगा। उन्होंने बकरीद पर मुस्लिम महासंघ के केक काटने वाले बयान व गोरखपुर में बच्चों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि अगर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कोई जीओ जारी करेगा तो वो मुसलमान, सिख, जैन, फारसी, बौद्ध सभी के लसिए जारी होगा। जो पाबंदी मदरसों पर होगी वही जो दूसरे धर्म हैं जो अखलियत में आते हैं उनके स्कूल और पाठशालाओं पर भी होगी। जीओ सिर्फ मदरसों के लिए ही जारी क्यों क्यों होगा। मुस्लिम महासंघ के बकरीद पर केक काटने के बयान पर कहा कि वो महासंघ वाले नागपुर में रहते हैं। आरएसएस के हेड क्वार्टर में और कुछ काटने को नहीं कह रहे, आए तों बताएं क्या काटना चाहिए। गोरखपुर में बच्चों की मौत पर सीएम योगी के दिये बयान पर कहा कि सीएएम ने जो बात कह दी है उससे बढ़िया कोई बात नहीं है। असली बात तो ये हो सकती है कि अस्पताल लाते ही क्यों हैं मरने के लिए घर नहीं है, निंदनीय और अमानवीय है यह बयान। इसीलिए हम कहते हैं बड़े पदों पर वही लोग होने चाहिए, जिनकी पत्नी भी हो, बच्चे भी हों, जिन्हें परिवार का मतलब मालूम हो। जिन्हें औलाद के दर्द का एहसास हो। प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण एवं यांत्रिकी सिंचाई मंत्री बलदेव सिंह औलख पर आजम खान ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय गान ही नहीं पता, क्या होता है। उन्हें वन्देमातरम, सारे जहां से अच्छा ही नहीं पता क्या होता है। उन्हें बस इतना मालूम है, की उनके क्षेत्र में जब आतंकवादी आये थे, जो खालिस्तान मूमेंट के लोग थे, हमारी जानकारी ये है और इस सरकार को भी ये चाहिए कि इन लोगों से उनके क्या रिश्ते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed