{"_id":"59a076304f1c1bcc4c8b480c","slug":"51503688240-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरा मशीनों पर धांधली के खिलाफ डीएम से मिले किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरा मशीनों पर धांधली के खिलाफ डीएम से मिले किसान
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरा मशीनों पर धांधली के खिलाफ डीएम से मिले किसान
रामपुर। आरा मशीन संचालकों द्वारा किसानों को सही दाम न दिए जाने और पक्का बिल न देने की शिकायत भारतीय किसान यूनियन ने डीएम से की है। संगठन से जुड़े किसानों ने आरा मशीन संचालक द्वारा अभद्रता करने व धमकाने की भी शिकायत करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के साथ शुक्रवार सुबह एक प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा और डीएम से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद भी किसानों को लकड़ी का उचित भुगतान नहीं किया जा रहा है। आरा मशीन संचालक मनमानी कर रहे हैं। किसानों को पक्का बिल नहीं दिया जा रहा है। जब किसान पक्का बिल मांगते हैं तो उन्हें धमकाया जाता है। संगठन द्वारा शिकायत पर गुरुवार को एक आरा मशीन पर छापामार कार्रवाई हुई। जिस पर आरा मशीन संचालक ने भाकियू जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से अभद्रता कर धमकी दी। भाकियू ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि सभी आरा मशीनों के लाइसेंस व क्रय-विक्रय के रजिस्टर और अन्य रिकार्ड की जांच की जाए। खामी मिलने पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद संगठन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान वीरेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, ओमवीर सिंह, शकील अहमद, संजीव बालियान, मोहम्मद शाहिद, लालकरन, जयसिंह, रनवीर यादव, विनोद यादव, तौकीर अहमद आदि मौजूद रहे।