{"_id":"5978eebf4f1c1bd3548b4628","slug":"51501097663-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजबाला को जौहर यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाने की हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजबाला को जौहर यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाने की हरी झंडी
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजबाला को जौहर यूनिवर्सिटी के गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाने की हरी झंडी
रामपुर। सपा शासन में आजम खां के जौहर यूनिवर्सिटी में बनवाए गए लोक निर्माण के गेस्ट हाउस में मिलक की भाजपा विधायक राजबाला की जनता दरबार लगाने की इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। पीडब्ल्यूडी ने विधायक को जनता दरबार लगाने के लिए गेस्ट हाउस आवंटित करने के लिए हरी झंडी दे दी है। पीडब्ल्यूडी ने आवंटन पर किसी भी तरह की आपत्ति न जताते हुए रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है। प्रशासन अब यह रिपोर्ट शासन को भेजेगा। फिलहाल अब यह गेंद सरकार के पाले में चली गई है। यदि सरकार ने भी इस पर अपनी मुहर लगा दी तो जल्द ही विधायक गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगा सकेंगी।
समाजवादी पार्टी की सरकार में तत्कालीन मंत्री आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से गेस्ट हाउस बनवाया था। पिछले दिनों मिलक की विधायक राजबाला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी में बने गेस्ट हाउस को जनता दरबार के लिए खुद को आवंटित करने को कहा है। विधायक के पत्र पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग से इस बारे में रिपोर्ट मांगी। इस पर लोक निर्माण विभाग ने गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाने के लिए हरी झंडी दे दी है। प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि गेस्ट हाउस सरकारी है इसलिए इसे किसी के लिए भी आवंटित किया जा सकता है। इस पर कोई आपत्ति नहीं है।