{"_id":"5967aa194f1c1b74118b4606","slug":"51499965977-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपर से भी नहीं मिला श्रीखंड में लापता युवक का कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपर से भी नहीं मिला श्रीखंड में लापता युवक का कोई सुराग
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। श्रीखंड यात्रा पर पिछले सप्ताह गया चंडीगढ़ का 22 वर्षीय लापता युवक अभिषेक खरबंदा का 11वें दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की तलाश के लिए जिला प्रशासन पूरी ताकत लगा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है। वीरवार को युवक की तलाश के लिए इंडियन एयरलाइंस के दो चौपर भेजे गए, लेकिन वो भी खाली हाथ वापस आ गए। श्रीखंड यात्रा के दौरान लापता किसी यात्री की तलाश के लिए पहली बार चौपर का सहारा लिया गया है।
इससे पहले दो लोकल रेस्क्यू दल भी लापता युवक की तलाश नहीं कर पाए। उसके बाद मणाली का पर्वतारोही रेस्क्यू दल युवक की तलाश को श्रीखंड भेजा गया है जो ग्लेशियरों के बीच जाकर युवक की तलाश करने में सक्षम हैं। प्रशासन की ओर से वीरवार को इंडियन एयरलाइंस के दो चौपर भेजे गए, लेकिन दो ट्रायल देने के बाद भी दोनों चौपर युवक को नहीं ढूंढ पाए। एसडीएम आनी पंकज शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से दो चौपर युवक की तलाश में लगाए गए थे, लेकिन अभी तक सफलता हासिल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि युवक की तलाश को गये मणाली के रेस्क्यू दल से शुक्रवार सुबह तक अपडेट मिल पाएगी।
15 जुलाई से शुरू होगी श्रीखंड यात्रा
इस वर्ष श्रीखंड ट्रस्ट समिति की ओर से प्रशासनिक स्तर की यात्रा 15 जुलाई से शुरू होगी। यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है और मेडिकल फिटनेस में सफल यात्री में भाग ले सकता है। हर यात्री से 100 रुपये शुल्क वसूल किया जाएगा। यात्रियों का पंजीकरण 25 जुलाई तक रहेगा जो 28 जुलाई को वापस बेसकैंप पहुंचेगा। उसके बाद कोई भी यात्रा श्रीखंड महादेव यात्रा पर नहीं जा सकेगा।