फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   50 meter road caved in Bagicha Amna locality, traffic disrupted

Rampur News: बगीचा आमना मोहल्ले में धंस गई 50 मीटर सड़क, आवाजाही बाधित

Sat, 10 Aug 2024 11:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
50 meter road caved in Bagicha Amna locality, traffic disrupted
रामपुर। शहर के मोहल्ला बगीचा आमना में काफी समय से पाइप लाइन और सीवर लाइन का पानी रिस रहा था। इसके बाद बारिश भी हो गई, जिससे यहां की 50 मीटर की सड़क पूरी तरह से धंस गई। सड़क के धंसने के बाद आवाजाही बाधित हो गई। इसके साथ नगर पालिका और जल निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और पानी के कनेक्शन कटवाए। सड़क निर्माण के बाद कनेक्शन को जोड़ जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार करीब दोपहर 12 बजे मोहल्ला बगीचा आमूना में आवाजाही लगी हुई थी। इस बीच 50 मीटर सड़क धंसने लगी। जब लोगों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। एक पल लोग समझ नहीं पाए कि क्या हो रहा है। सड़क के नीचे से पाइप लाइनें फूटी दिखाई देने लगीं और सीवर की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त दिखाई दी। सड़क धंसने के दौरान कोई चपेट में नहीं आया। मोहल्ले वालों का कहना है कि कई बार यहां पर पाइप लाइन और सीवर लाइन फूट चुकी हैं और पालिका और जल निगम ने इसको सही कराया। जिसके चलते कई बार सड़क की खोदाई हो चुकी है। ऐसे में इसमें मजबूती नहीं रह गई थी। सड़क में काफी समय से लीकेज की वजह से नमी बनती रही और जमीन धंस गई। सूचना मिलने के बाद नगर पालिका के अधिकारी और जल निगम के अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पानी के कनेक्शन को कटवा दिया। जबकि जल निगम के कर्मचारियों ने भी सीवर लाइन का कनेक्शन यहां से बंद करा दिया है। अधिकारियों ने बताया कि रात तक इस सड़क से कनेक्शन को सुचारू करवा दिया जाएगा। सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जिसके बाद कनेक्शन स्थाई तौर पर जोड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस जमीन के अंदर से लोगों ने घरेलू कनेक्शन कराए थे, जिनको कई बार सही भी कराया चुका है। इसके साथ सीवर लाइन भी कई बार फूट चुकी है, जिसको जमीन खोद कर सही किया गया, जिस वजह से बारिश और लीकेज की वजह से जमीन धंस गई थी। अब दोबारा से यहां पर व्यवस्थाओं को रात तक ठीक करा दिया जाएगा। - दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed