फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   5 people sued for juvenile suicide

किशोर की आत्महत्या के मामले में 5 लोगों पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
5 people sued for juvenile suicide
स्वार। मसवासी के मोहल्ला चाउपुरा में एक किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में स्वार कोतवाली पुलिस ने उसके पिता की तहरीर के आधार पर एक नामजद और 3-4 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मसवासी के मोहल्ला चाउपुरा निवासी 15 वर्षीय किशोर अपने परिजनों के साथ ही मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार को सभी परिजन खेतों में काम करने गए हुए थे। जब शाम को परिजन काम से घर लौटे तो बेटे का शव उन्होंने घर में जानवरों वाले कमरे में रस्सी से लटके देखा तो उनके होश उड़ गए। किशोर की मौत से घर में चीख पुकार मच गई थी। किशोर की मौत की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल आर एस बघेल मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

इस मामले में किशोर के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहल्ला निवासी मनोज और खुशहालपुर के चार अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोर के पिता का आरोप है कि मनोज और उसके साथियों ने उनके बेटे पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी थी। पुन: दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। उनका आरोप है कि आरोपियों के भय से उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि किशोर के आत्महत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed