फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   451 sadko ke nirmaaan ka prastav

शहर में 451 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव पारित

Sun, 07 Jan 2018 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
451 sadko ke nirmaaan ka prastav
बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करते चेयरमैन फात्मा जबीं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में शहर के 43 वार्डों में 451 सड़कें, पुलियों व नालियों के निर्माण कराने को हरी झंडी दे दी गई। बैठक में शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कराने के लिए लाइटों को लगवाने का प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया। 

रामपुर नगर पालिका परिषद की पहली बैठक शनिवार को पालिका के सभागार में संपन्न हुई। पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 41 वार्डों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। दो सभासद गैर हाजिर रहे। बैठक में शहरी क्षेत्र में लगभग हर वार्ड में में सड़कों का निर्माण कराने की मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन


बैठक में वार्ड एक में 17, वार्ड दो में पांच सड़कें वार्ड तीन में सात सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई। वार्ड चार में 12, वार्ड पांच में दस, वार्ड छह में दस, वार्ड सात में 12, आठ में 11, नौ में पांच, दस में 16, 11 में 11 सड़कों व पुलियों की मंजूरी हुई। इस दौरान कुल 451 इंटरलाकिंग सड़कों, पुलियों व नालियों के निर्माण को मंजूरी दे दी गई। बैठक में सभासदों ने सफाई कर्मियों की कमी का मुद्दा उठाया।सभासदों ने कहा कि शहर में सफाई कर्मियों की कमी होने की वजह से शहर की व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कुछ और वार्डों को संविदा पर दिया जाए। बैठक में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए खराब लाइटों के स्थान पर नई एलईडी लाइटों को लगवाने की मंजूरी दी गई है। इन लाइटों को लगवाने के लिए सभासदों से निगरानी कराने का फैसला लिया गया। बैठक में सभासदों ने ईदगाह गेट पर बने प्याऊ को अवैध तरीके से निर्माण कराने पर आपत्ति जताई है और गिराने की मांग रखी। इसके साथ ही राम रहीम पुल के नीचे सुलभ शौचालय का निर्माण कराने की मांग की। सफाई कर्मियों की उपस्थिति अब सभासद चेक करेंगे। इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। 


इस मौके पर सभासद सरोज देवी, हरि बाबू, रेनू अरोड़ा, शालिनी शर्मा, तसलीम जहां, प्रीति शर्मा, नीलम सिंह,नसरीन बेगम, फाजल, श्वेता शर्मा, अनेश सैनी, जुनैद खां, तनवीर अहमद, इरशाद अली, जुनैद खां, आरिफा खानम आदि मौजूद रहे। संचालन ईओ संतोष यादव ने किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed